बुलंद गोंदिया। (रवि सोनवाने)- महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला दरेकसा का मार्ग पूरी तरह गड्ढा मय हो गया है। जिससे नागरिकों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते आए दिन दुर्घटना घटित हो रही है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़ की सीमा को जोड़ने वाला दरेकसा के मार्ग मार्ग पर एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पूरी तरह गड्ढे निर्माण हो गए हैं। तथा बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को तथा इस मार्ग से आवागमन करने वालों को गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना घटित हो रही है। विशेष यह है कि उपरोक्त क्षेत्र दोनों राज्यों की सीमा पर स्थित होने के साथ ही नक्लग्रस्त आदिवासी दुर्गम क्षेत्र हैं। एक और तो शासन द्वारा इन क्षेत्रों के विकास के दावे बड़े-बड़े किए जा रहे हैं। लेकिन वही उपरोक्त क्षेत्र के मार्गों की स्थिति काफी बदहाल अवस्था में पहुंच चुकी है ।इस संदर्भ में परिसर के नागरिकों द्वारा जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों को बार-बार जानकारी दिए जाने के बावजूद मार्ग का सुधार कार्य नहीं हो पा रहा है जिससे क्षेत्र की जनता में जनप्रतिनिधियों व शासन के प्रति आक्रोश निर्माण हो रहा है यदि जल्द ही मार्ग का सुधार कार्य नहीं किया गया तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़ सीमा दरेकसा का मार्ग हुआ गड्ढा मय नागरिकों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का करना पड़ रहा सामना






