विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीबी साइंस कॉलेज में ऑनलाइन वेबीनार

बुलंद गोंदिया। विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर धोटेबंधु महाविद्यालय के वनस्पति विभाग एवं ईवीएस सेल द्वारा वेटलैंड्स ऑफ गोंदिया डिस्ट्रिक इस विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया है। उपरोक्त कार्यक्रम महाराष्ट्र वन विभाग एवं हिरवल सामाजिक संस्था के संयुक्त तत्वधान में 5 जून की सुबह 9:00 बजे ऑनलाइन वेबीनार आयोजित होगा जिसमें विशेष अतिथि गोंदिया वन विभाग के सहायक उप वन संरक्षक संदीप पाटिल विद्यार्थियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संबंधित एवं गोंदिया जिले के वनों एवं पर्यावरण के विषय पर चर्चा कर उसकी जानकारी प्रदान करेंगे साथ ही वन संरक्षण में आम नागरिकों का सहयोग किस प्रकार हो इसकी जानकारी भी देंगे। साथ ही हिरवल बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष बी. निंबारते जिले के तालाबों के संदर्भ में तथा जैव विविधता की जानकारी देंगे उपरोक्त कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अंजन नायडू के मार्गदर्शन में उप प्राचार्य संजय तिमानडे, दिलीप चौधरी, वनस्पति विभाग प्रमुख महेश कावड़े ,डॉ प्रशांत सहारे कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रयासरत है। प्राचार्य अंजन नायडू एवं ईवीएस सेल की प्रमुख डॉक्टर कल्पना घोषाल ने विद्यार्थियों एवं नागरिकों से इस कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।

Share Post: