आसोली के धान खरीदी सेंटर में किसानों की लूट के विरोध में दो संचालकों ने दिया त्यागपत्र

बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम आसोली में चल रहे सेवा सहकारी धान खरीदी सेंटर में किसानों से धान खरीदी के नाम पर अतिरिक्त राशि लेकर लूट होने के विरोध में दो संचालक फिरोज बंसोड़ व महेश मेश्राम द्वारा संस्था से त्यागपत्र दिया गया।
गौरतलब है कि रबी मौसम की धान खरीदी के लिए शासन द्वारा शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र शुरू कर उसकी खरीदी का अधिकार विभिन्न संस्थाओं को दिया गया है लेकिन गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम असोली के खरीदी केंद्र में धान खरीदी के नाम पर किसानों से अतिरिक्त राशि वसूल कर लूट मचाने का आरोप लगाते हुए दो संचालकों द्वारा अपना त्यागपत्र दे दिया है। उनके द्वारा लगाए गए आरोप में किसानों से प्रति क्विंटल 50 गोदाम किराए के नाम से वसूली की जा रही है। साथ ही प्रति कुंटल धान के पीछे कुछ किलो धान भी मांगा जा रहा है। इस संदर्भ में संस्था के अध्यक्ष के घर में आयोजित सभा में उपरोक्त संचालकों द्वारा कहा गया कि वह इस प्रकार की किसानों की लूट में शामिल नहीं हो सकते जिसके चलते उन्होंने संस्था के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा दो संचालकों के इस कदम से परिसर के किसानों में काफी हंगामा मच गया है। जिसके चलते अब किसानों के मन में शासन के विरोध व संचालक मंडल के विरोध में अविश्वास निर्माण हो रहा है। जिससे आप किसान किस पर विश्वास करें इस पर प्रश्नचिन्ह निर्माण होने लगा है। विशेष यह है कि इस प्रकार के मामले जिले की अनेक खरीदी संस्थाओं में चल रहे हैं जिसकी जांच भी शासन द्वारा होनी चाहिए जिससे किसानों के साथ होने वाली लूट को रोका जा सके इस संदर्भ में इस्तीफा देने वाले संचालकों ने कहा कि वह किसानों के साथ होने वाली इस लूट में संचालक मंडल के साथ नहीं है। तथा इस मामले की संबंधित विभाग द्वारा कड़ाई से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Share Post: