मानसून पूर्व तैयारी के लिए गोरेगांव के कटंगी बांध में मॉक ड्रिल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का अभियान

बुलंद गोंदिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा मानसून 2021 के लिए पूर्व तैयारी हेतु शनिवार 29 मई को गोरेगांव तहसील के कटंगी बांध में शोध व बचाओ अभियान के अंतर्गत मॉक ड्रिल की गई।
गौरतलब है कि गोंदिया जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग द्वारा वर्ष 2020 के दौरान जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक तहसील में नागरिकों की तलाश व बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम व बाढ़ की स्थिति में सुरक्षा व बचाव संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें बाढ़ की स्थिति निर्माण होने पर जीवन व वित्तीय हानि को कम करने तथा नागरिकों को बाढ़ के दौरान तत्काल मदद पहुंचाने के लिए गोरेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले कटंगी बांध में मॉक ड्रिल की गई। उपरोक्त अभियान में नागपुर से आए तकनीकी कर्मचारी मोजेस काॅन्द्रा ,निकेश चिखलोडे, गोंदिया शोध व बचाव पथक के सदस्य किशोर टैंभूरने, नरेश ऊके, राजकुमार बोपचे, जयवंत रहागडाले, रवि भंडारकर, संदीप कराडे, दीनू दीप, इंद्र कुमार बिसेन, चुन्नीलाल मुटकुरे, चिंतामन गिरिपुंजे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे आदि उपस्थित थे।
ग्राम स्तर पर समिति का गठन
मानसून पूर्व तैयारी के लिए गांव स्तर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति का गठन किया गया है। तथा मौसम विभाग एवं बाढ़ की स्थिति के संदर्भ में नागरिकों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी देने के लिए तहसील व गांव स्तर पर व्हाट्सएप ग्रुप तथा समिति का गठन किया गया है।

Share Post: