बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में दुपहिया वाहनों की चोरी के मामले बड़े पैमाने पर सामने आ रहे हैं इसी प्रकार एक मामले का डुग्गीपार पुलिस द्वारा भंडाफोड़ करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को हिरासत में लेकर 13 दुपहिया वाहन जप्त किए।
गौरतलब है कि डुग्गीपार पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कोसबी निवासी विनोद भंडारकर ने अपनी दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 31 डीजी 5564 न्यू केजीएन मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान के समीप दुरुस्त करने के लिए रखी थी । जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था इस मामले में सड़क अर्जुनी निवासी फरियादी तौशिक कलीम शेख की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच पुलिस निरीक्षक सचिन वांगड़े के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार हरिचंद सेंडे द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस निरीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की उपरोक्त वाहन हीरापुर तहसील गोरेगांव निवासी सुदर्शन केवलराम बिसेन के पास है। जिस पर पुलिस दल उसके घर पर पहुंचने पर वाहन घर की छपरी में दिखाई दिया इस संदर्भ में सुदर्शन बिसेन से उसकी मां देवला बाई बिसेन के सामने पूछताछ किए जाने पर उसने कबूल किया कि उपरोक्त वाहन सड़क अर्जुनी के केजीएन मोटरसाइकिल दुरुस्ती दुकान के सामने से चोरी की है। तथा चोरी में उसका सहयोग सोनी निवासी रोहित सावलराम पुंडे व बंटी उर्फ उमेश दुर्गा प्रसाद बोपचे ने दिया है उन दोनों आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने मानेगांव तहसील आमगांव निवासी गोलू उर्फ दिलीप देवचंद पटले के साथ मिलकर अनेक वाहन चोरी किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस निरीक्षक वांगड़े द्वारा कड़ाई से जांच करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए कुल 13 दुपहिया वाहन गोरेगांव तिरोड़ा के विभिन्न स्थानों से जप्त किया गया।
उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक बनकर तथा उपविभागीय अधिकारी जालिंदर नालकुल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सचिन वांगडे,पोहवा हरिश्चंद्र सेंडे , जगदेश्वर बिसेन,पोना सुरेश चंद्रिकापुरे सुनील डाहके घनश्याम मुड़े द्वारा की गई।
मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ 13 दुपहिया सहित 3आरोपी हिरासत में डुग्गीपार पुलिस की कार्रवाई







