बुलंद गोंदिया।( संवाददाता खातिया) – गोंदिया जिले में रबी फसल के धान खरीदी के लिए शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र शुरू करने का कार्य प्रफुल पटेल की पहल पर 2 दिनों से शुरू हो चुका है। तथा निरंतर केंद्र की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसी के अंतर्गत रविवार 23 मई को गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले रावणवाड़ी में साईंनाथ शेतकरी बहुउद्देशीय सहकारी संस्था चिरामनटोला केंद्र का उद्घाटन पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के हस्ते किया गया। जिससे परिसर के किसानों को राहत मिली है। उपरोक्त शासकीय आधारभूत केंद्र के शुरू होने से रावणवाड़ी मुरपार चारगांव क्षेत्र के किसानों द्वारा धान की बिक्री की जा सकेगी जिससे अब उन्हें कम कीमत पर व्यापारियों को बिक्री नहीं करना होगा तथा शासन द्वारा तय की गई कीमतों में ही केंद्र पर धान बिक्री की जा सकेंगी। प्रफुल्ल पटेल द्वारा रबी मौसम की धान खरीदी के लिए केंद्र शुरू करवा कर किसानों की परेशानियों को दूर किया तथा जिसके लिए शासन स्तर पर निरंतर प्रयास किया जिससे जिला मार्केटिंग फेडरेशन के धान खरीदी केंद्र शुरू हुआ है। केंद्रों के शुरू हो जाने से किसानों द्वारा प्रफुल्ल पटेल का आभार व्यक्त किया गया तथा जिले के सभी क्षेत्रों में शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र शुरू हो इसके लिए पूर्व विधायक राजेंद्र जैन द्वारा भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। उपरोक्त केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर पूर्व जिप सदस्य कुंदन कटारे ,सरपंच रावणवाड़ी शीला ताई वासनिक, पन्नालाल हरिनखेडे, यशवंत गेड़ाम, सरपंच मुरपार गणेश बरडे ,विजय राहंगडाले, पृथ्वीराज राहंगडाले, लखन हरिनखेडे, दिनेश हरिनखेडे ,ओमकार नागपुरे, राजकुमार रणगिरे, रंजीत वासनिक, प्रदीप बावनकर, धर्मेंद्र लिल्हारे, महेंद्र कटारे, पारस बसेने ,रूपलाल चिखलौंडे, दमाहै गुरुजी, गंगाराम कापसे आदि उपस्थित थे।
रावणवाड़ी में शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र का पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के हस्ते शुभारंभ





