कुराडी गोरेगाव में शिव भोजन केंद्र का पुर्व विधायक राजेंद्र जैन के हस्ते शुभारंभ

बुलंद गोंदिया। महाविकास आघाडी सरकार के व्दारा गरीब एंव जरुरत मंद लोगों को कम दरो पर भोजन उपलब्ध कराने हेतु 22 मई को ग्राम कुराडी ता. गोरेगाव में शिव भोजन केंद्र का उद्घाटन पुर्व विधायक राजेंद्र जैन के हस्ते व पुर्व सांसद खुशाल बोपचे के उपस्थिती में संपन्न हुआ। इस शिव भोजन केंद्र के तहत हर दिन अधिकतम 100 थाली भोजन जरुरतमंद लोगो को प्राप्त होगा। परिसर के जरूरतमंद लोग केंद्र का लाभ ले यह आवाहन जैन ने किया। इस अवसर पर रविकांत बोपचे, सौ. गुड्डीबाई तुरकर, महेंद्र चौधरी, खुशाल वैद्य, प्रतीक पारधी, व समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share Post: