बुलंद गोंदिया। गोंदिया भंडारा जिले में रबि मौसम की धान खरीदी तत्काल शुरू हो इसके लिए सांसद प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार 18 मई को अन्न व आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल वह संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जिसमें 3 दिनों में धान खरीदी केंद्र शुरू करने का आश्वासन अधिकारियों ने प्रफुल्ल पटेल को दिया।
गौरतलब है कि रबि मौसम की धान खरीदी का प्रश्न जल्द से जल्द हल हो तथा खरीदी की शुरुआत हो जिससे किसानों की परेशानी दूर हो इस संदर्भ में मंगलवार 18 मई को मंत्रालय में अन्न व आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल की उपस्थिति में सभा आयोजित हुई। उपरोक्त सभा में सांसद प्रफुल्ल पटेल आदिवासी विकास व अन्न नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव, मार्केटिंग फेडरेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। जिसमें रबि मौसम की धान खरीदी तत्काल शुरू करने बाबत चर्चा की प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि खरीफ मौसम सामने शुरू होने वाला है किंतु अब तक मार्केटिंग फेडरेशन वह आदिवासी विकास महामंडल के धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं हुए जिसके चलते किसानों को आर्थिक परेशानी हो रही है। रबि फसल की कटाई व चूराई हो चुकी है। साथ ही बेमौसम बारिश का संकट किसानों पर मंडरा रहा है। किसानों को खरीफ फसल के लिए बिजाई, खाद अन्य कार्यों के लिए पैसे की आवश्यकता है। किंतु दोनों विभागों की समय निकालने की नीति के चलते किसान परेशान हो रहे हैं। दोनों विभाग तत्काल धान खरीदी केंद्र शुरू करें जिस पर अन्न नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने निर्देश दिया कि दोनों विभाग तत्काल खरीदी शुरू करें जिस पर अधिकारियों द्वारा 3 दिनों में शासकीय आधारभूत धान खरीदी केंद्र शुरू करने का आश्वासन सभा में सांसद पटेल को दिया।
3 दिनों में शुरू होंगी रबि धान की खरीदी- प्रफुल्ल पटेल ,आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल व अधिकारियों से मुंबई में आयोजित सभा में हुआ निर्णय






