बुलंद गोंदिया। (अनिल मुनीश्वर)- सड़क अर्जुनी पंचायत समिति के समीप खेत के खुले कुए में जंगली सूअर के गिरने की घटना 19 मई की सुबह 5:00 बजे के दौरान घटित हुई । जिसे वन विभाग द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन कर जंगली सूअर को कुएं से निकालकर जंगल में छोड़ा गया।
गौरतलब है कि सड़क अर्जुनी गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर ही नवेगांव नागझिरा भयारण्य के वन्य प्राणी ग्रीष्मकाल में पानी की तलाश में ग्राम व खेती की ओर आते हैं । लेकिन अनेक खेती में कुएं जमीन लेवल के होने के चलते वन्य प्राणी कुएं में गिर जाते हैं इसी प्रकार का नजारा आए दिन तहसील में देखने को मिलता है गत कुछ महीनों पूर्व भी एक नीलगाय ग्राम महशवाणी में घर के पीछे स्थित कुएं में गिर गई थी । वन्यजीव विभाग द्वारा खेतों में स्थित कुओं में लोहे की जाली लगाना आवश्यक है । जाली न लगे होने के कारण वन्य प्राणी खेतो के कुएं में गिरने की घटना घटित होती रहेंगी । इस मामले वन्यजीव विभाग के अधिकारियों द्वारा विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।उपरोक्त रेस्क्यू ऑपरेशन साकोली वन परिक्षेत्र के अधिकारी नरड के मार्गदर्शन में रोहित लांजेवर, आनंद बंसोड़, रंजीत रामटेके, अनिल पवार, नितिन माविनवार ने जंगली सूअर को कुएं से निकालकर जंगल में छोड़ा।
जंगली सूअर गिरा कुएं में वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में




