बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण काल में भी रेलवे की ई टिकट की कालाबाजारी कर रहे दलाल पर क्राइम ब्रांच रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया द्वारा कार्रवाई करते हुए 24 नग ई टिकट जिसकी कुल कीमत 26336 जप्त कर आरोपी ग्राम हिरी थाना किरणापुर जिला बालाघाट निवासी देवेंद्र रामनाथ पंचवारे उम्र 30 वर्ष को हिरासत में लिया। जिसकी गुप्त जानकारी रेलवे सुरक्षा बल के अपराध शाखा को प्राप्त होते ही गोंदिया के निरीक्षक अनिल पाटील, सहायक उपनिरीक्षक एस एस ढोके, प्रधान आरक्षक आर.सी कटरे एवं आरक्षक एस.बी मेश्राम द्वारा की गई। उपरोक्त मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 143 रेल अधिनियम के तहत दर्ज कर रेलवे सुरक्षा बल चौकी बालाघाट को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया जहां आरोपी को रेलवे न्यायालय जबलपुर में पेश किया गया।
रेलवे ई टिकट दलाल पर क्राइम ब्रांच आरपीएफ गोंदिया की कार्रवाई






