बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में नागरिकों को सुबह 7:00 से 11:00 तक आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकलने की मंजूरी दी गई है। जिसके चलते 11:00 बजे के पश्चात संचार बंदी लागू होने से नागरिक नगर परिषद में टैक्स जमा करने नहीं आ सकते जिससे टैक्स वसूली में भी प्रतिकूल असर दिखाई दे रहा है। साथ ही नागरिकों को सुविधा प्राप्त हो जिसमें संपत्ति हस्तांतरण, वारसान पंजीयन, संपत्ति दस्तावेजों की प्रतिलिपि आदि सेवा नागरिकों को प्राप्त हो इसके लिए टैक्स विभाग के समय में 20 मई से बदलाव का आदेश मुख्याधिकारी करण चौहान द्वारा जारी किया गया है। जिसमें टैक्स विभाग कार्यालय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 4:15 तक शुरू रहेगा साथ ही निर्देश दिया कि इस समय अवधि में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित रहेंगे उसके वेतन की कटौती की जाए तथा कार्यालय अधीक्षक प्रतिदिन प्रत्यक्ष निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारियों की जांच करें तथा कर वसूली कर्मचारी शहर की जीर्ण इमारतों के संदर्भ में दोपहर 2:00 बजे के पश्चात जांच कर 2 दिनों के अंदर इसकी रिपोर्ट नगर रचना विभाग को पेश करें तथा उपरोक्त आदेश आगामी नए आदेश तक मान्य होगा।
नगर परिषद टैक्स विभाग के कार्यालय समय में हुआ बदलाव सुबह 8:00 से शाम 4:15 तक शुरू रहेगा कार्यालय






