विश्वकल्याण व वैश्विक महामारी के विनाश के लिए 20 मई को अपने-अपने ईस्ट के मंत्र जाप का विश्व हिंदू परिषद ने किया आव्हान

बुलंद गोंदिया। पूरे विश्व तथा विशेषकर भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है। विश्व के सभी देश तथा भारत की केंद्र सरकार, राज्य सरकार तथा अन्य सभी संगठन, वैज्ञानिक, डॉक्टर, शासकीय कर्मचारी, समाजसेवी निरंतर पीड़ितों की सहायता करने का कार्य कर रहे हैं। तथा इस दौरान आध्यात्मिक दृष्टि से भी कुछ लोग इस महामारी से बचाव के लिए अनुष्ठान आदि कर रहे हैं। जिसे देखते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आव्हान किया है कि 20 मई गुरुवार को सभी व्यक्ति अकेले में या परिवार के साथ कोरोना के नियमों का पालन करते हुए अपनी अपनी परंपरा के अनुसार अपने इष्ट का मंत्र जाप का अनुष्ठान करें तथा कोरोना जिनकी मृत्यु हुई है उनकी सद्गति के लिए प्रार्थना करें साथ ही विश्व कल्याण के लिए इस महामारी का नाश करें ऐसा अपने इष्ट देव को स्मरण करते हुए विश्व कल्याण हेतु यह अनुष्ठान सभी संकल्प लेकर पूर्ण करें ।
इस दौरान 20 मई की सुबह गोंदिया के मोक्ष धाम में भी हवन आयोजित किया गया है। जिसमें पहुंच कर आहुति दे सकते हैं ऐसी जानकारी विश्व हिंदू परिषद वह बजरंग दल गोंदिया द्वारा दी गई है।

Share Post: