जैव इंधन एवं जैविक खाद प्रकल्प का अक्षयतृतीया के अवसर पर हुआ भूमिपूजन

गोंदिया तहसील के किसानो की आमदनी होगी दुगनी : महेंद्र ठाकूर
बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के आधुनिक एवं प्रगत किसान महेंद्र ठाकुर ने गोंदिया जिले मे जैविक खेती को
बडावा दिया है। अब वह जैविक इंधन के क्षेत्र में आगे बढ रहे है। उनका मानना है कि जब तक हमारे
देश के किसान अपने खेतो मे इंधन का उत्पादन नही करेंगे तब तक हमारे देश को इंधन क्षेत्र मे मजबूत
नही बनाया जा सकता। इसी संकल्पना के साथ पूर्व राष्ट्रपती एवम देश के महान वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल
कलाम साहब को प्रेरणास्रोत मानकर उन्होंने जैविक इंधन निर्मिती प्रकल्प की सुरुवात अक्षयतृतीया के
पावन पर्व पर की है। प्रकल्प को मिरा क्लीन फ्यूल लिमिटेड कंपनी के साथ साझेदारी मे सुरू किया
गया हैं। मीरा क्लीन फ्यूल लिमिटेड कंपनी जापानी टेक्नॉलॉजी के माध्यम से बायोगॅस निर्मिती करेगी।
जिसका उपयोग घरेलू गॅस तथा दुचाकी एवं चारचाकी वाहन को चलाने के लिए किया जायेगा। गोंदिया
तहसील मे प्रतिदिन लगभग चार लाख लिटर पेट्रोल-डिझेल की खपत होती है एवं 12000 लिटर घरेलू गॅस
की प्रतिदिन खपत होती है। जिसके कारण गोंदिया वासियो का करोडो रुपये विदेशों को जाता है। वैसे ही
आज बढते पेट्रोल डिझेल की कीमत से पहले ही सभी का बूरा हाल हो गया है। इस प्रकल्प से गोंदिया
जिले के लोगो को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि इस प्रकल्प से उत्पन्न होने वाली गॅस की किमत विदेशों से
आनेवाले इंधन के मुकाबले काफी कम होगी एवं हमेशा उपलब्धता रहेगी।
इस प्रकल्प की सुरुवाती छमता दस हजार लिटर प्रति दिन होगी। इसे बढाकर एक लाख लिटर
प्रतिदिन किया जायेगा। इस प्रकल्प का संचालन गोंदिया पावर प्रोडूसर कंपनी के माध्यम से किया
जायेगा। जिसके मुख्य संचालक महेंद्र ठाकूर है।
अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर प्रकल्प का भूमिपूजन प्रेरणास्रोत एवं रुची बायो कंपनी लिमिटेड के
संचालक श्रीराम ठाकुर इनके शुभहस्ते हुआ। शुभ आशीर्वाद व मार्गदर्शन ब्रम्हाकुमारी माउंट आबू
की कृषी एवं ग्राम विकास की अध्यक्षा राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी सरला दिदी एवम उपाध्यक्ष राजू भाई
का मीला। प्रमुख अतिथी के रूप मे गोंदिया जिल्हा कृषी अधिकारी गणेश घोरपडे , राजयोगिनी
ब्रह्मकुमारी प्रेमलता दीदी, भालचंद्र ठाकूर, गोंदिया पावर प्रोडूसर कंपनी के मुख्य संचालक
महेंद्र ठाकूर, संचालक प्रविन चौधरी, संचालक इंजि राजीव ठकरेले, संचालक पंकज चौधरी उपस्थित थे ।
महामारी को देखते हुए Covid -19 के सभी नियमों का पालन करते हुए कीया गया । कार्यक्रम में

आनलाईन झूम एप के माध्यम जूडते हुए पूरे देश के जैव ईंधन एवं जैविक खेती प्रेमि इसका हिस्सा
बनें। भूमिपूजन के पावन अवसर पर मुख्य संचालक महेंद्र ठाकूर ने कहा की गोंदिया तहसील के
किसानो की आमदनी दुगणी से भी ज्यादा होगी एवं गोंदिया तहसील पुरे विदर्भ मे जैविक खेती मे अव्वल
रहेगा और किसानों के खेतो से अब इंधन की पैदावार होगी। महेंद्र ठाकुर ने गोंदिया तहसील के
किसानो से अपील की है हमारे कंपनी के साथ पंजीकृत सदस्य बनकर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने
तथा गोंदिया तहसील को समृद्ध एवं देश को जैविक इंधन की क्षेत्र मे मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने मे
सहयोग प्रदान करे।

Share Post: