18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के वैक्सीनेशन के लिए सेंटरों में होंगी बढ़ोतरी स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने किया निरीक्षण

बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा 18 से 44 वर्ग के आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके लिए वर्तमान समय में शहर में सेंटर कम होने से नागरिकों को वह युवाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन द्वारा भी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की गति बढ़ाने वह जल्द से जल्द अधिक से अधिक नागरिकों का वैक्सीनेशन कार्य करने के लिए शहर में और अधिक सेंटर बढ़ाने हेतु स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन द्वारा निरीक्षण 8 मई को किया गया इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार डांगे, नप मुख्याधिकारी करण चौहान, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वेदप्रकाश चौरागढ़े, पार्षद जितेंद्र (बंटी )पंचबुद्धे व समीर बैस द्वारा गोंदिया शहर के आने वाली शालाओं का निरीक्षण किया गया जिसमें कन्हारटोली स्थित जे एम हाई स्कूल, गणेश नगर नगर परिषद स्कूल, छोटा गोंदिया की नगर परिषद स्कूल, मालवीय वार्ड स्थित नगर परिषद स्कूल व शहर के मध्य स्थित नगर परिषद कन्या शाला का समावेश है। इस संदर्भ में जल्द ही शासन द्वारा निर्णय लेकर उपरोक्त स्थानों पर वैक्सीनेशन सेंटर शुरू किया जाएगा जिससे शहर में टीकाकरण के कार्य को गति प्राप्त होंगी।
वैक्सीनेशन के लिए करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
18 से 44 आयु वर्ग के सभी नागरिकों के वैक्सीनेशन के कार्य को शासन द्वारा तेज गति से बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए शहर में सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।इस हेतु सभी नागरिक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाएं। परेशानियो से बचने के लिए नंबर आने पर ही टीकाकरण सेंटरों पर पहुंचकर अपनी वैक्सीन लगवाए रजिस्ट्रेशन के लिए शासन द्वारा जारी की गई साइड Cowin.gov.in एवं आरोग्य सेतु एप पर भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।

जितेंद्र (बंटी) पंचबुद्धे सभापति नगर रचना गोंदिया।

Share Post: