बुलंद गोंदिया। कोरोना के चलते लॉकडाउन की अधिसूचना घोषित की गई जिसमें इन नियमों का उल्लंघन करने वाले दो दुकानदारों पर नगर परिषद गोंदिया द्वारा दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 10 -10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शासन द्वारा कुछ प्रतिबंध लगाकर लाकडाउन की अधिसूचना घोषित की गई। जिसके अनुसार गोंदिया जिले में आवश्यक सेवा को छोड़कर अन्य आस्थापना, व्यवसाय, दुकाने बंद रखने का निर्देश दिया गया ।लेकिन कुछ स्थानों पर इन नियमों का उल्लंघन कर दुकान शुरू करने के मामले सामने आने पर गोंदिया नगर परिषद व पुलिस विभाग के संयुक्त पथक द्वारा जांच कर दंडात्मक कार्रवाई की गई ।जिसमें गोरेलाल चौक स्थित रवि रेडीमेड स्टोर व गंज बाजार पान लाइन स्थित सोनी रामनिवास ज्वेलर्स पर कार्रवाई करते हुए प्रत्येक दुकानदार से 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। उपरोक्त कार्रवाई नप मुख्याधिकारी करण चौहान के मार्गदर्शन में बाजार विभाग के प्रमुख मुकेश मिश्रा व पथक के सहयोगी कर्मचारियों द्वारा की गई।
लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन दो दुकानों पर नप की कार्रवाई वसूला जुर्माना






