प्रेम संबंध छुपाने युवक की हत्या 3 आरोपियों पर मामला दर्ज ग्राम पुरगांव की घटना

बुलंद गोंदिया। गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पूरगांव में प्रेम संबंध को छुपाने के लिए एक युवक की हत्या की घटना को अंजाम तीन आरोपियों द्वारा दिया गया पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। गौरतलब है कि ग्रामीण पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरगांव निवासी सुशील योगराज पारधी उम्र 18 वर्ष की उसी के ग्राम के निवासी आरोपी 19 वर्षीय युवक ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर 26 अप्रैल की शाम ग्राम के ही खेत परिसर में धारदार हथियार से शरीर पर गंभीर बार कर हत्या कर दी। आरोपी का ग्राम की ही एक युवती से प्रेम संबंध था जिसकी जानकारी मृतक को होने पर उसकी गांव में बदनामी होने के डर से आक्रोशित होकर आरोपी ने उसकी हत्या की। घटना के दिन मृतक प्रतिदिन के अनुसार अपने घर से बकरियों को चराने अपने खेत गया हुआ था उसी दौरान आरोपी ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। उपरोक्त मामले में गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने में फरियादी सुनीता योगराज पारधी 21 वर्ष की मौखिक शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों पर धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच उपविभागीय पोलीस अधिकारी जगदीश पांडे द्वारा की जा रही है।

Share Post: