मुख्य अधिकारी को पत्र देकर की मांग
बुलंद गोंदिया। गोंदिया नगर परिषद सफाई विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों को मास्क, सेनीटाइजर व दस्ताने देने की मांग पूर्व सभापति व पार्षद नीतू अमित बिरिया ने मुख्य अधिकारी को पत्र देकर मांग की है। गौरतलब है कि वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण महामारी का प्रकोप बड़ी मात्रा में फैल रहा है। इसके बावजूद नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सफाई कामगारों को प्रशासन द्वारा सुरक्षा के साधन उस प्रमाण में उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जिससे वे संक्रमण काल के दौरान भी साधनों के अभाव में कार्य कर रहे हैं। इस कारण उनके जीवन पर भी संकट मंडराने लगा है। गोंदिया नगर परिषद अंतर्गत सफाई विभाग में 280 स्थाई कर्मचारी, घंटा गाड़ी में करीब 100 कर्मचारी तथा अस्थाई 100 कर्मचारी इस प्रकार 450 से अधिक कर्मचारी सफाई कार्य में लगे हुए हैं। उनकी सुरक्षा को देखते हुए इस महामारी काल के दौरान सभी कर्मचारियों को नगर परिषद प्रशासन द्वारा मास्क, सेनीटाइजर व दस्ताने उपलब्ध करा कर देने की मांग पार्षद नीतू अमित बिरिया ने की है।
नप सफाई कर्मियों को मास्क, सेनीटाइजर व दस्ताने कराए उपलब्ध- नीतू बिरिया






