मुंबई। राज्य में 10 वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन ली जाएंगे इस प्रकार की जानकारी शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने विधानसभा में दी। इस संदर्भ में विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने विधानसभा में विषय उठाया था, जिसका जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने बताया कि 10 वीं व 12वीं की परीक्षा यह महत्वपूर्ण विषय होने से इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है। जिसके अनुसार ही दोनों परीक्षा ऑफलाइन लिए जाने का निर्णय लिया गया है। दसवीं की परीक्षा के लिए अंदाजा 16 लाख तथा 12 वीं की परीक्षा के लिए 15 लाख विद्यार्थी राज्य में है। कोरोना संक्रमण के चलते गत वर्ष शैक्षणिक वर्ष परेशानियों में चला है तथा वर्तमान में भी समय में भी राज्य में संक्रमण का असर बढ़ रहा है। जिसके चलते विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता किस प्रकार दी जाए तथा परीक्षा सुरक्षा की दृष्टि से किस प्रकार सुरक्षित रूप से लिया जाए इसका भी प्रयास किया जा रहा है। साथ ही दूरदर्शन के सहयाद्री चैनल के माध्यम से 15 मार्च से विभिन्न विषयों के संदर्भ में जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा तथा अन्य मंडल की परीक्षा की तारीख देखने के पश्चात ही समय सारणी घोषित की जाएंगी इस प्रकार की जानकारी शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने विधानसभा में दी।
10 वीं व 12वीं की परीक्षा होंगी ऑफलाइन-शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़
