बुलंद गोंदिया। (संवाददाता सालेकसा)- सालेकसा तहसील के ग्राम निम्बा में व्यामशाला जिमखाना के लिए इमारत निर्माण किया गया। किंतु उस इमारत में जिम के किसी भी साहित्य उपलब्ध ना होने की वजह से युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह इमारत सिर्फ नाम मात्र जिमखाना बन कर रह गई । इस विषय को लेकर परिसर के युवा जितेंद्र बल्हारे इन्हें जिम का साहित्य उपलब्ध कराने की मांग की । जिस मांग को संज्ञान में लेते हुए जितेंद्र बल्हारे ने युवाओं के साथ विधायक सहसराम कोरोटे इन्हें निवेदन के माध्यम से मांग रखी। जिस पर विधायक सहसराम कोरोटे इन्होंने जल्द ही जिम के लिए साहित्य मुहैया कराया जाने के लिए आश्वासित किया। इस समय निवेदन देते हुए जितेंद्र बल्हारे के साथ खुशाल उपराडे, संदीप बिसेन, विनय ढेकवार, रवी कटरे, नितेश कटरे, महेंद्र गौतम, प्रवीण साखरे और बड़ी मात्रा में युवक उपस्थित थे।
ग्राम रोंढा की व्यामशाला में जिम का साहित्य उपलब्ध कराए – जितेंद्र बल्हारे







