बुलंद गोंदिया। (संवाददाता आमगांव) – जैसे – जैसे चुनाव नजदीक आते है, वैसे वैसे नेताओकी नौटंकी विकास कार्यो के भुमीपुंजन एवं उद्घाटन करना शुरू हो जाता है! ऐसा ही नजारा तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कालीमाती मे देखने को मिला।
सुत्रो से पता चला है कि घाटटेमणी जिला परिषद क्षेत्र के पुर्व सदस्य – सुरेश हर्षे ने पिछले पाच वर्षो मे क्षेत्र के विकास हेतु कोई बडे कार्य नही किया ।
जिला परिषद गोंदिया से स्वीकृत विकास कार्य केवल अपने भाई के साथ मिलकर किया है। जिससे क्षेत्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता निराश है।
बताया जा रहा है की आगामी अप्रैल / मई 2021 मे गोदिया जिला परिषद के चुनाव होने वाले है। इसे मद्देनजर रखते हुए कालीमाती से कातुर्ली एवं कालीमाती – मानेकसा के मार्ग का निर्माण कार्य मैने मंजुर करवाया हु । ऐसी बड़ी बड़ी डिंगे जि. प. के पुर्व सदस्य – सुरेश हर्षे मारने लगा ।और काम शूरू नही करने पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दिया। जबकी राकांपा के नौटंकी बाज नेता एवं जिला परिषद के पुर्व सदस्य – सुरेश हर्षे का इसमे कोई लेना-देना नही है। फिर भी ” चला मुरारी हिरो बनने ” के तर्ज पर गत दि. 26 फरवरी 2021 को सुरेश हर्षे ने अपनी अध्यक्षता मे कालीमाती की महिला सरपंच सौ. शिला पुरुषोत्तम चुटे एवं कुछ कार्यकर्ताओ की उपस्थिती मे स्वयंम ही नारियल .प्रसाद बुलाकर गाजे – बाजे से भुमीपुंजन किया है।
पुर्व जिला परिषद सदस्य – सुरेश हर्षे का भुमीपुंजन क्षेत्र मे नौटंकी होने की चर्चा जोरो पर चल रही है। क्योंकि कालीमाती से मानेकसा मार्ग का निर्माण कार्य दि. 25 फरवरी 2021 को ही शुरूआत होने की खबर है। निर्माण कार्य शुरुआत होने के दुसरे दिन मैने काम मंजुर किया है। यह कहकर ग्रामीणो को बुलाकर जेसीबी मशीन के सामने खड़े हो गए तथा नारियल फोडकर भुमीपुंजन किया। इस भुमीपुंजन करते वक्त कोई संबधित शासकीय विभाग का अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नही थे। भुमीपुंजन करते हुए फोटो खिचकर स्वयं की पब्लिसिटी करने का घिनौना कृत्य कर रहे है।
बता दे की मुख्यमंत्री सडक योजना अंतर्गत निर्माणाधीन मार्ग के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एसीएन डेवलपमेंट बॅक से कर्ज लेकर स्वीकृत किया है! कालीमाती – कातुर्ली मार्ग की लंबाई 2.63 की .मी. अनुमानित राशी – 2.03 करोड, एवं कालीमाती – मानेकसा की लंबाई – 2.55 की .मी. अनुमानित राशी – 1.63 करोड रूपये है। महाराष्ट्र सरकार ने इन दोनो मार्ग को प्रशासकीय मान्यता दि. 9 जुन 2019 को ही दिया था। तत्पश्चात महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव आने और आचार सहीता लागु होने से टेंडर नही हो पाये थे। पिछले अक्तूबर माह मे टेंडर निकले एवं दिसम्बर 2020 मे ओपन हुये। दोनो कामो के वर्क ऑर्डर दि. 18 फरवरी 2021 को हुये है। बताया जा रहा है की दि. 25 फरवरी 2021 को संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी ने काम शुरू कर दिया। जिसकी खबर मिलते ही झुठा श्रेय एवं वाहवाही लूटने के उद्देश्य से सुरेश हर्षे ने काम की शुरूआत होने के पश्चात भुमीपुंजन किया है।
मार्ग का काम शुरू होने के पश्चात किया भुमीपुंजन,पूर्व जि.प.सदस्य सुरेश हर्षे की नौटंकी





