बुलंद गोंदिया। हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 393 जयंती मनोहर चौक स्थित शिव प्रतिमा स्थल पर शिव छत्रपति मराठा समाज गोंदिया द्वारा अभिवादन कर मनाया गया। उपरोक्त आयोजन कोरोना संक्रमण के चलते शासन के दिशा निर्देशानुसार साधरण समारोह में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगराध्यक्ष व संस्था के अध्यक्ष अशोक इंगले, दीपक कदम, पार्षद शकील मंसूरी ,एड राजकुमार बोंबडे, एड राजा बड़े, डा अंकुश शेडके, अनिल काले, राजा कदम, राजा इंगले, श्याम घाटे, द्वारकाताई सावंत, मायाताई सनस, सुनंदा कदम, भारती कदम, सुवर्णा कदम, सहित बड़ी संख्या में मराठा समाज के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिवछत्रपती मराठा समाज ने मनाई शिवाजी जयंती, कोरोना नियमों का पालन कर हुआ साधा समारोह








One thought on “शिवछत्रपती मराठा समाज ने मनाई शिवाजी जयंती, कोरोना नियमों का पालन कर हुआ साधा समारोह”
Comments closed