बुलंद गोंदिया। गोंदिया एवं भंडारा जिले के अल्पसंख्यक बाहुल्य भागों में अनेक सुविधाओं एवं जरुरतों के लिये निधी उपलब्ध कराये जाने के संबंध में सांसद प्रफुल पटेल ने राज्य के अल्पसंख्याक विभाग के मंत्री नवाब मलिक से चर्चा की थी, जिसके उपरांत मंत्री मलिक ने गोंदिया एवं भंडारा जिले के अल्पसंख्यक भागों में जरुरत के अनुरुप विकास कार्यों के लिये 67 लाख रुपयों की निधी मंजूर की है।
गोंदिया-भंडारा जिले के दौरे पर प्रफुल पटेल से विगत दिनों अल्पसंख्यक समाज के शिष्ट मंडल ने निवेदन देकर कब्रिस्तान की बाऊंड्रीवॉल के निर्माण हेतु निधी उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिसके उपरांत पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन ने इस संदर्भ में प्रफुल पटेल के माध्यम से अल्पसंख्यक विकास विभाग से निरंतर पत्राचार किया, वहीं सांसद प्रफुल पटेल ने राज्य के अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलीक से चर्चा कर निधी उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिसके उपरांत अल्पसंख्यक विभाग द्वारा 67 लाख रुपये की निधी उपलब्ध कराने की मांग स्वीकृत कर ली गई है। स्वीकृत की गई मांगों के अंतर्गत गोंदिया तहसील के चंगेरा कब्रिस्तान में बाऊंड्री वॉल व गेट लगाने के लिये 5 लाख रुपये, गोरेगाव तहसील में पाथरी में कब्रिस्तान बाऊंड्रीवॉल के लिये 6 लाख रुपये, अर्जुनी मोरगाव तहसील के प्रतापगड में कब्रिस्तान बाऊंड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिये 7 लाख रुपये, दासगाव बु. येथे कब्रिस्तान बाऊंड्रीवॉल निर्माण के लिये 5 लाख रुपये व कंटगीकला में कब्रिस्तान बाऊंड्रीवॉल निर्माण के लिये 5 लाख रुपये मंजूर किये गए हैं। इसी प्रकार भंडारा जिले के पवनी तहसील में कब्रिस्तान में बाऊंड्रीवॉल निर्माण हेतु 8 लाख रुपये, मोहाडी तहसील के आंधळगाव में इदगाह व दरगाह की बाऊंड्रीवॉल निर्माण हेतु 7 लाख रुपये, पवनी तहसील के कोसरा में कब्रिस्तान बाऊंड्रीवॉल निर्माण हेतु 6 लाख रुपये एवं भंडारा तहसील के सावरी में कब्रिस्तान बाऊंड्रीवॉल निर्माण हेतु 6 लाख तथा तुमसर तहसील के करडी में कब्रिस्तान बाऊंड्रीवॉल निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की निधी मंजूर की गई है। सांसद प्रफुल पटेल की अनुशंसा पर स्वीकृत किये गए कार्यों के लिये अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने प्रफुल पटेल एवं अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री नवाब मलिक के प्रति आभार व्यक्त किया है।
अल्पसंख्यकों के विकास के लिये 67 लाख की राशि मंजूर, सांसद प्रफुल पटेल की अनुंशसा पर गोंदिया-भंडारा जिले के लिए





