बुलंद गोंदिया।(विजेन्द्र मेश्राम खातिया) गोंदिया तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरसी विमानतल के सामने 106 परिवारो ने पुनर्वसन की मांग को लेकर धरना आंदोलन सुरु किया। गौरतलब है कि तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बिरसी में 106 परिवार अपने पुनर्वसन की मांग को लेकर धरना आंदोलन दिनांक 5 फरवरी से पंडाल लगाकर बिरसी विमानतल मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठे इन आंदोलनकारियों को उपविभागीय अधिकारी वंदना सवरंंगपते ने भेट दी व कहा कि इस माह की 28 तारीख के अंदर अनाधिकृत अतिक्रमण हटाकर पुनर्वसन प्रक्रिया को 3 से 4 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा ऐसा आश्वासन धरना आंदोलन पर बैठे परिवारो को दिया। आंदोलनकरियों ने कहां की जब तक पुनर्वसन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती तब तक यह धरना आंदोलन शुरू रखेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार ए.एल.खडतकर, बिरसी विमानतल के डायरेक्टर विनय ताम्रकार, नायब तहसीलदार सिंघाड़े, सरपंच इंदुताई राकेश वंजारी, आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। यह बता दे कि पहले से ही बिरसी विमानतल के सामने सुरक्षाकर्मीयो का अपनी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू है। और अब बिरसी के 106 परिवार पुनर्वसन की मांग को लेकर धरना आंदोलन पर बैठे है। आंदोलनकारियों की माने तो वर्षों से उनके सामने पुनर्वसन को लेकर अनेको आश्वासन मिले परंतु अब तक उनका पुनर्वसन नहीं हुआ। बिरसी विमानतल के माध्यम से गत 4 वर्ष पूर्व ही उपविभागीय अधिकारी के खाते में पुनर्वसन पैकेज निधि जमा कर दी गई है परंतु अब तक पुनर्वसन नहीं हो पाया है। दूसरी बात यह भी है कि जो जगह बिरसी विमानतल के माध्यम से पुनर्वसन के लिए सुनिश्चित की गई है, उस जगह पर अनाधिकृत अतिक्रमण होने की वजह से कार्य रुका है।
पुनर्वसन की मांग को लेकर106 परिवारो का धरना आंदोलन, शीघ्र शुरू होगी पुनर्वसन प्रक्रिया- उपविभागीय अधिकारी वंदना सवरंंगपते





