मिनिमम बैलेंस के नाम पर ग्राहक को 13743 का एक्सिस बैंक ने लगाया चूना

लॉकडाउन कॉल में बैंक व्यवहार नहीं किए जाने पर ग्राहक की लूट
बुलंद गोंदिया। ( देवेन्द्र सेलोकर)- गोंदिया जिले के देवरी शहर की एक्सिस बैंक की शाखा बैंक के ग्राहक देवरी निवासी प्रमोद रोकड़े का खाता था लेकिन लॉकडाउन के दौरान बैंक में व्यवहार नहीं किए जाने के चलते मिनिमम बैलेंस नहीं होने के कारण ग्राहक के खाते से 13743 रु की कटौती बैंक द्वारा कर ग्राहक को चूना लगाया गया। इस संदर्भ में रोकड़े द्वारा जानकारी दी गई कि 30 जनवरी को उन्होंने अपने खाते में 20 हजार रु ऑनलाइन जमा किए थे। लेकिन उनके खाते में मात्र 7852 रु ही जमा होने का संदेश मिला। जिस पर 1 फरवरी को बैंक में जाकर जानकारी लेने पर बैंक द्वारा बताया गया कि मिनिमम बैलेंस ना होने तथा विभिन्न चार्जेस के चलते कटौती की गई है। तथा इस संदर्भ में बैंक के व्यवस्थापक द्वारा राशि वापस करने में असमर्थता व्यक्त की। विशेष यह है कि बैंकों द्वारा खाते शुरू करने के समय विभिन्न योजनाओं बीमा पॉलिसी, कर्ज क्रेडिट कार्ड, कम ब्याज व सेवा शुल्क नहीं लगाने का सब्जबाग दिखाकर खाते खुलवाए जाते हैं। जब खाता खुल जाता हैं तो विभिन्न चार्जेस के नाम पर उनके खातों से राशि की कटौती कर ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है। एक और तो कोरोना संक्रमण के दौरान लॉकडाउन के चलते व्यवसाय ठप हो चुके हैं लोगों की कमाई बंद हो चुकी है उस पर भी बैंकों द्वारा इस प्रकार ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है जिससे उनका विश्वास बैंकों पर से भी उठने लगा है। इस संदर्भ में बैंक व्यवस्थापक तायडे से जानकारी प्राप्त करने पर उन्होंने बताया कि मिनिमम बैलेंस की जानकारी हम नहीं दे सकते तथा काटी गई राशि मुख्यालय में भेज दी गई है जो वापस नहीं हो सकती।

Share Post: