प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने की संभावना
बुलंद गोंदिया। मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष पद से भंडारा जिले के साकोली विधानसभा क्षेत्र के विधायक नाना पटोले ने 4 फरवरी को त्यागपत्र दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरी झिरवड को सौंपा।
नया विधानसभा अध्यक्ष कौन महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद से कांग्रेस के नाना पटोले द्वारा त्यागपत्र दिए जाने के बाद नए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस व शिवसेना द्वारा अपने अपने प्रयास शुरू किए हैं। अब यह देखना है कि कांग्रेस के कोटे का विधानसभा अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास रहता है, या अन्य सहयोगी दलों द्वारा हथिया लिया जाता है।
नाना पटोले ने विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया त्यागपत्र







