बुलंद गोंदिया। शहर के रामनगर परिसर के काली मंदिर मार्ग पर 4 फरवरी की दोपहर 12:00 बजे के दौरान नगर परिषद प्रशासन द्वारा मार्गो के किनारे लगाए गए पेड़ों की कटाई शुरू की। जिसका विरोध परिसर के नागरिकों द्वारा किए जाने पर आखिरकार प्रशासन को कटाई को रोकना पड़ा। इस संदर्भ में जब जानकारी प्राप्त की गई तो उपरोक्त पेड़ विद्युत तारों तक पहुंच गए थे जिसके चलते कटाई की गई लेकिन पेड़ों की टहनियों की छटाई ना कर उन्हें जड़ से काटा जा रहा था ।जिसका विरोध परिसर के नागरिक नितिन कोल्हे, उमेश ठाकुर, संदीप चौहान, गौरव धोटे, लाखन चौहान, अजय यादव, राजू भारद्वाज, जलाराम गंभीर ,राजू पारधी, नरेंद्र चौहान, व अनेक छोटे बच्चों द्वारा किया गया। इस संदर्भ में नगर परिषद के मुख्य अधिकारी करण चौहान ने जानकारी दी कि मार्ग का सुधार कार्य तथा विद्युत तारों तक पहुंच रहे पेड़ों की छटाई की गई।
रामनगर काली मंदिर मार्ग पर पेड़ों की कटाई नागरिकों का विरोध प्रशासन ने रोकी कार्रवाई






