तहसीलदारों का एक दिवसीय अवकाश आंदोलन, यवतमाल जिले में नायब तहसीलदार पर हुए प्राणघातक हमले का विरोध

बुलंद गोंदिया। यवतमाल जिले के उमरेड में नायब तहसीलदार वैभव पवार पर रेत माफिया द्वारा 23 जनवरी की रात प्राणघातक हमला किया था। जिसका विरोध कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महाराष्ट्र राज्य तहसीलदार व नायब तहसीलदार संघटना द्वारा 2 फरवरी को एक दिवसीय अवकाश आंदोलन कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग जिसके चलते जिले के सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार अवकाश पर रहकर आंदोलन कर निवेदन जिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर उपविभागीय अधिकारी वंदना सवरंपते, निवासी उप जिलाधिकारी जयराम देशपांडे, उप जिलाधिकारी इजीएस विजय राऊत, तहसीलदार तिरोड़ा प्रशांत घोरूडे, तहसीलदार आमगांव डी. एस भोयर,अपर तहसीलदार गोंदिया अनिल खड़तकर, सहायक आपूर्ति अधिकारी धनंजय देशमुख अधीक्षक गोंदिया रामकृष्ण कुंभरे, तहसीलदार विना फलके, एम.एस रंहागडाले , सहित जिले के सभी तहसीलों के नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

Share Post: