पेट्रोल डीजल गैस की बढ़ती कीमतें विभिन्न मांगों को लेकर मनसे का धरना आंदोलन

बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन में अनेक लोगों के रोजगार छिन गए अर्थव्यवस्था ठप हो गई फिर भी केंद्र सरकार द्वारा इन समस्याओं का विचार ना करते हुए पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों में काफी बढ़ोतरी की है। जिससे सामान्य नागरिकों के समक्ष एक संकट निर्माण हो गया इसका विरोध करने के साथ ही जिले की विभिन्न समस्या को हल करने की मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना गोंदिया जिला द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष 2 फरवरी को धरना आंदोलन कर जिलाधिकारी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्य मांगे बिरसी विमानतल के सुरक्षा रक्षकों को तत्काल काम पर लेने, नगर परिषद कि छोटा गोंदिया स्थित प्राथमिक शाला की जीर्ण इमारत के स्थान पर नई इमारत का निर्माण, जिला अधिकारी के शासकीय निवास के मार्ग का व सौंदर्य करण का बिना मंजूरी के किए गए कार्य के लिए कार्यकारी अभियंता पर कार्रवाई तथा गोंदिया शहर से लगी पागोली नदी का सौंदर्य करण करने की मांग का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीष चौरागडे, हेमंत लिल्हारे, उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, लेखू राहंगडाले, मिलन रामटेककर ,सुरेश ठाकरे, बृजभूषण बैस ,मुन्ना गवली, शैलेश जाभुड़कर, राजेश नागोसे, क्षितिज वैद्य, रजत बागड़े, सहित बड़ी संख्या में मनसे के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share Post: