बुलंद गोंदिया। भारतीय सेना में एक साथ नियुक्ति व एक साथ सेवानिवृत्ति होने वाले कटंगी, विजयनगर व मरारटोली के निवासी 5 भारतीय सैनिकों का 2 फरवरी को अपने ग्रह ग्राम लौटने पर कटंगी नाके पर सत्कार किया गया सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों में मुकेश जियालाल श्री भद्रे, योगेश रघुनाथ माने, महेश प्रभाकर कोहड़े, विजय किशन माहुले, चतुर्भुज मारुति धुर्वे का समावेश है। जिनका परिसर के नागरिकों द्वारा आतिशबाजी कर पुष्प माला पहनाकर आरती उतारी गई। विशेष यह है कि ग्राम के इतिहास में पहली बार इस प्रकार का सैनिकों का सत्कार किया गया। अपना यह सत्कार देखकर वह गदगद हो गए तथा बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया तथा सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालक अखिलेश सेठ, विमला मानकर, राजा पिल्लेवार, राजू महारवाडे, शिवलाल नेवारे, सदाशिव वघाडे, राने गुरुजी, अभय मानकर, राकेश कडूकर, दीपक नागरीकर, संतोष फूण्डे, जगदीश करंजेकर, वसंत डोलारे, रवि लिल्हारे ,तनु भाई जान, ललित बंसोड़, अक्षय सेठ सहित बड़ी संख्या में परिसर के नागरिक उपस्थित थे।
सेवानिवृत्त पांच भारतीय सैनिकों का सत्कार






