बुलंद गोंदिया। कोरोना संक्रमण काल के दौरान जन जागृति के लिए शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिसमें 15 सितंबर से 25 अक्टूबर तक शालेय विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्पर्धा आयोजित की गई थी। जिसमें मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी अभियान इस विषय पर निबंध स्पर्धा मैं गोरेगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले निंबा कि जिला परिषद प्राथमिक शाला के कक्षा सातवीं का विद्यार्थी लीलाधर राजेंद्र बहेकार ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसका पालक मंत्री के हस्ते सत्कार किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी दीपक कुमार मीणा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप डांगे, शिक्षणाधिकारी राजकुमार हिवारे, जिला स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। विद्यार्थी की इस सफलता पर शाला के मुख्य अध्यापक आर.एच. नंदेश्वर मार्गदर्शक राजेंद्र बंसोड़, शाला व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष माधव शिवणकर ,पालक संघ के अध्यक्ष तेजेश्वरी ठाकरे तथा गांव वासियों ने अभिनंदन किया है।
मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी अभियान निबंध स्पर्धा में विद्यार्थी लीलाधर बहेकार जिले में प्रथम







