बुलंद गोंदिया।( महेंद्र गजभिए)- गोंदिया तहसील के अंतर्गत आने वाले बिरसी विमानतल के सुरक्षाकर्मीयो को काम से हटाए जाने के चलते 19 जनवरी से धरना आंदोलन चल रहा है। लेकिन विमानतल प्रशासन व जिला प्रशासन द्वारा इस और अब तक अनदेखी किए जाने के चलते 1 फरवरी से आमरण अनशन शुरू किया है। आमरण अनशन के दौरान किसी भी सुरक्षाकर्मी को का स्वास्थ्य खराब होने पर इसकी जिम्मेदारी विमानतल प्रशासन की होगी किस प्रकार का पत्र आंदोलनकारियों द्वारा दिया गया है। विशेष यह है कि आंदोलन के दौरान विभिन्न राजनीतिक पक्षों के जनप्रतिनिधियों द्वारा आंदोलनकारियों को भेंट देकर अपना समर्थन दिया है। शनिवार को शिवसेना के जिला समन्वयक पंकज यादव, सुनील लांजेवर ने भी भेंट दी।साथ जिले के सांसद व विमानतल विकास व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष सुनील मेंडे मंडे ने तीन बार समय दिया लेकिन वे अब तक नहीं पहुंचे हैं जिसके चलते स्थानीय नागरिकों में उनके खिलाफ आक्रोश दिखाई दे रहा है।
बिरसी सुरक्षाकर्मियों का आमरण अनशन शुरू,19 जनवरी से चल रहा धरना आंदोलन







