बुलंद गोंदिया। 1 फरवरी को देश का आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया इस बजट में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली, हालांकि बजट में इस पर नियंत्रण की अपेक्षा थी। हालांकि किसानों को डेढ़ गुना एम.एस.पी, नए कृषि हबो का निर्माण, कृषि उपज कि रेलवे से परिवहन के निर्णय से किसान मजबूत होगा, तथा असंगठित श्रमिकों को अधिकतम वेतन देने से निचले तबके के लोगों को समाज के मुख्य प्रभाव से जोड़ा जा सकेगा।
पेट्रोल डीजल रसोई गैस बढ़ती कीमत पर बजट में नहीं मिली राहत- विधायक विनोद अग्रवाल






