बुलंद गोंदिया। गंगाझरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले एमआईडीसी मुंडीपार परिसर में 22 सितंबर की रात 8:00 बजे के दौरान अज्ञात आरोपियों ने मुंडीपार निवासी मजदुर रवि शंकर उदयलाल रहांगडाले उम्र 58 वर्ष की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया।
गौरतलब हैकी वर्तमान समय में अपराधों की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हो रही है जिसमें हत्या जैसे मामले आजकल मामूली हो चुके हैं जिले में आए दिन हत्या जैसे जघन्य मामले घटित हो रहे इसी के तहत गंगाझरी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली एमआईडीसी मुंडीपार परिसर में कुछ अज्ञात सामाजिक तत्व आरोपियों द्वारा मुंडीपार निवासी मजदूर रवि शंकर उदयलाल रहांगडाले उम्र 58 वर्ष यह अपने कार्य स्थल से अपने घर की ओर जा रहा था इसी दौरान उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जघन्य हत्या कर दी।
इस घटना की जानकारी मिलते ही गंगाझरी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरज राजूरकर अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा मृतक के शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए शासकीय जिला चिकित्सालय गोंदिया रवाना किया।
इस हत्या जैसे जघन्य मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के आरोपियों की तलाश जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश अनुसार शुरू की तथा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गंगाझरी धीरज राजूरकर द्वारा की जा रही है।







