बुलंद गोंदिया। न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल गौशाला वार्ड द्वारा गुरुवार 17 सितंबर को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 32 बाप्पा के भक्तों ने रक्तदान किया।
गौरतलब है की राज्य सरकार के दिशा निर्देश अनुसार सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल में विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन किया जाता है।
इसी के अंतर्गत न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल द्वारा गुरुवार 17 सितंबर 2026 को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था।
इस रक्तदान शिविर मे 32 बाप्पा के भक्तों ने रक्तदान कर अपना सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया।
सभी रक्तदाताओं को समिति के संरक्षक राकेश ठाकुर व पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
तथा इस रक्तदान शिविर में गोंदिया के शासकीय ब्लड बैंक के डॉक्टर प्रगति गातरे, डॉक्टर गौरी देशमुख, कु. सीमा निर्वाण, मयूर महाजन,टेक्नीशियन हिमानी मेश्राम, वार्ड बॉय जितेश देशमुख, अतुल जाधव , प्रतीक बंसोड़ ईश्वर चुटे ने अपना अमूल्य सहयोग दिया।
सभी रक्तदाताओं का आभार समिति के पदाधिकारी द्वारा व्यक्त किया गया।







