बुलंद गोंदिया। न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल द्वारा नागरिकों के लिए भव्य निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं जांच की जाएगी।
यह शिविर 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल के पंडाल, गोशाला वार्ड , घाट रोड, गोंदिया में आयोजित होगा।
शिविर में डॉ. कुशल अग्रवाल (मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ), डॉ. विद्यापागर मोहन (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. हेमल नवीन शाह (जनरल फिजिशियन), डॉ. जितेंद्र टी. येड़े (लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. वैभव तुरकर (जनरल फिजिशियन एवं छाती रोग), डॉ. राकेश गुप्ता (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्वेती नागपुरे (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), डॉ. साक्षी बिसेन तुरकर (दंत व मुख रोग विशेषज्ञ), श्री सत्य साई सेवा संगठन की टीम (नेत्र जांच) एवं डॉ. दीपिक्षा चौहान (फिजियोथेरेपिस्ट) अपनी सेवाएं देंगे।
इसके अलावा अनुरूप अवस्थी – अपोलो क्लिनिकल लैब एवं बालाजी नर्सिंग होम, गोंदिया के सहयोग से विभिन्न प्रकार के ब्लड टेस्ट पर 50% छूट, साथ ही निःशुल्क शुगर, बीपी एवं ECG जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
न्यू फ्रेंड्स गणेश उत्सव मंडल के संरक्षक राकेश ठाकुर एवं आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने की अपील की है।






