सौंदड़ में बैलपोला पर्व पर बैलजोड़ियों की प्रतियोगिता, लगातार चौथे वर्ष आयोजन

बुलंद गोंदिया। (सौंदड़) – गोंदिया जिले के सौंदड़ ग्राम के हिराबाजी देव परिसर में बैलपोला पर्व के अवसर पर बैलजोड़ियों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकनियुक्त सरपंच हर्ष मोदी की संकल्पना से आयोजित इस प्रतियोगिता का यह लगातार चौथा वर्ष रहा।

सौंदड़ गांव में वर्ष 1949 से बैलपोला पर्व मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस पारंपरिक उत्सव को और अधिक उत्साहपूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक स्वरूप देने के उद्देश्य से बैलजोड़ियों की प्रतियोगिता शुरू की गई थी।
प्रतियोगिता में कुल आठ विजेता बैलजोड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार 5,100, द्वितीय 4,100, तृतीय 3,100, चतुर्थ 2,100 तथा पांचवें स्थान के लिए 1,100 दिए गए।


वहीं छठे, सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली बैलजोड़ियों को 1,000-₹1,000 का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी सहभागी बैलजोड़ियों की विधिवत पूजा की गई। इसके अलावा करीब 100 बैलजोड़ियों के मालिकों का सम्मान किया गया तथा उन्हें टीका लगाकर अभिनंदन किया गया।
आयोजकों के अनुसार, इस पूरे आयोजन का खर्च लोकनियुक्त सरपंच हर्ष मोदी ने अपने निजी स्वनिधि से किया। इसके लिए ग्राम पंचायत के निधि का किसी भी प्रकार से उपयोग नहीं किया गया।
पारंपरिक बैलपोला उत्सव को नया और प्रतियोगितात्मक स्वरूप देने वाले इस आयोजन में गांव के बैलजोड़ियों के मालिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share Post: