श्रीमद् भागवत कथा शोभा यात्रा के साथ पितृ मोक्षार्थ कथा का शुभारंभ, चांगरोडिया परिवार का 11वां आयोजन

बुलंद गोंदिया। पितृ मोक्षार्थ चांगरोड़िया परिवार गोंदिया द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के लिए शनिवार 12 सितंबर को भागवत कथा की भव्य शोभायात्रा आयोजित की गई इसके पश्चात रानी सती मंदिर नारायणी लाॅन में आचार्य श्री पंडित आशीष जी शर्मा के द्वारा कथा का शुभारंभ किया।

चांगरोड़िया परिवार गोंदिया द्वारा पितृ मोक्ष गया श्राद्ध के लिए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 12 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया है इसके लिए 12 सितंबर को श्री अग्रसेन गेट श्री राम मंदिर से श्रीमद् भागवत कथा पोथी की भव्य शोभायात्रा आयोजित कर शहर का भ्रमण करते हुए धार्मिक श्रद्धा वह उत्साह के साथ श्री रानी सती मंदिर गणेश नगर के नारायणी लॉन में पहुंची।

शोभा यात्रा के पहुंचने के पश्चात संपूर्ण विधि विधान से श्रीमद् भागवत कथा पोती की स्थापना की गई तथा इसके पश्चात कथा वाचक आचार्य पंडित श्री आशीष शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कर उसका रसपान उपस्थित श्रद्धालुओं को कराया गया।

पितरों के मोक्ष वह आत्मिक शांति की कामना से आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर चांगरोड़िया परिवार सहित धर्म प्रेमी नागरिकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
आयोजक चांगरोड़िया परिवार ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि उपरोक्त कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ ले।

Share Post: