बुलंद गोंदिया। गोंदिया शहर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले पंचायत समिति कॉलोनी शास्त्री वार्ड निवासी आरोपी राहुल हेमराज मंडिया के पास से 20.7 ग्राम मेथाॅडान(एमडी) क्रिस्टल ड्रग्स पाउडर जिसकी कीमत 62100 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया उपरोक्त कार्रवाई गोंदिया शहर पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोंदिया शहर पुलिस दल द्वारा 7 सितंबर को अपराधों पर लगाम लगाने के लिए गस्त लग रहा था इसी दौरान गुप्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की पंचायत समिति कॉलोनी शास्त्री वार्ड निवासी राहुल हेमराज मंडिया उम्र 26 वर्ष द्वारा ड्रग्स पाउडर का संग्रहण कर बिक्री करता है।
जानकारी की पुष्टि होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार गोंदिया शहर थाने ने के पुलिस निरीक्षक तथा पुलिस दल दो शासकीय पंच फोटोग्राफर वजन काटा तथा छापामार कार्रवाई करने के लिए लगने वाले साहित्य सहित शासकीय वाहन वह निजी वाहन से शास्त्री वार्ड संजय नगर गोविंदपुर में पहुंचकर आरोपी राहुल हेमराज मांड्या उम्र 26 वर्ष के घर की पहचान कर उसके घर के समय पहुंचकर पंचों के समक्ष उसके घर की तलाशी लेने पर घर में एक पारदर्शक प्लास्टिक पॉलिथीन में मटमैले रंग का पाउडर पाया गया।
पंचों के समक्ष उपरोक्त पाउडर के बाबत में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि यह मेथाॅडान(एमडी) क्रिस्टल ड्रग्स पाउडर है।
जिसका वजन करने 20.7 ग्राम मिला तथा उसकी कीमत 3000 प्रति ग्राम के अनुसार 62हजार100 रूपए बताई गयी जिसे जप्त कर आरोपी राहुल हेमराज मंडिया पर गोंदिया शहर पुलिस थाने में धारा 8 (क),22 (ब) एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आगे की जांच पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक संजय तुपे द्वारा की जा रही है।
उपरोक्त करवाई जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे ,उपविभागियअधिकारी दिनेश चंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में गोंदिया शहर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक प्रवीण बोरकुटे सपोनी वैभव गेडाम, संजय तुपे, डिबीपथक के सफौ कमलपाल सिंह भाटिया, पोहवा सुदेश टेभरे, निशिकांत लौंदासे, पोसी दिनेश बिसेन, सुभाष सोनवाने, अशोक रहांगडाले ,कुणाल बारेवार ,मुकेश रावते, प्रमोद शेडे,सोनू नागपुरे, राकेश बंजारे तथा अजय बोपचे द्वारा की गई।






