कुलर का करंट लगने से मामा व भांजी की मौत तिरोडा के गुमाधावड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के तिरोडा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुमाधावड़ा में कुलर का करंट लगने से मामा व भांजी की दर्दनाक मौत हो गई है उपरोक्त घटना मंगलवार 8 सितंबर की दोपहर 2:00 के दौरान घटित हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 8 सितंबर को मौसम में गर्माहट होने से गुमाधावड़ा निवासी भाग्यवान हरीचंद बावणे द्वारा कूलर चालू करने के लिए कुलर में पानी भर रहा था इसी दौरान उसे अचानक तेज विद्युत करंट लगा जिसमें जिससे वह उसकी चपेट में आ गया तथा पास में ही उसकी भांजी कु. सुप्रिया सुरेश सोनटक्के खड़ी थी तथा वह भी इस विद्युत करंट की चपेट में आ गई।

इस हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिलते ही इसकी जानकारी पुलिस तिरोडा पुलिस को दी।
जानकारी मिलने पर तिरोडा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक घटनास्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए तिरोडा के उप जिला चिकित्सालय में भेजने के पश्चात मामले की आगे की जांच शुरू की।

उल्लेखनीय के बारिश के मौसम के दौरान अनेक विद्युत उपकरण खराब हो जाते हैं तथा नमी के कारण उनमें करंट आने की संभावना बन जाती है जिससे इन उपकरणों का उपयोग सावधानी से ही करना चाहिए जिससे एक बड़े हादसे से बचा जा सके।

Share Post: