बुलंद गोंदिया। गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम नागरा से मेहरानटोली के बीच गोंदिया- बालाघाट महामार्ग पर सोमवार की रात ट्रक वह बोलेरो वाहन की भीषण टक्कर में मध्य प्रदेश से तेलंगाना की ओर जा रहे मजदूरों के वाहन की भीषण टक्कर हो गई इस हादसे में एक तीन वर्षीय मासूम सहित 3 महिलाए 2 पुरुषों सहित 6 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वह 7 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
प्राप्त जानकारी केअनुसार ग्राम नागरा से मेहरान टोली के समीप सोमवार की रात गोंदिया से बालाघाट मार्ग की ओर जा रहे ट्रक के चालक द्वारा तेज गति से चलाते हुए बालाघाट मध्य प्रदेश की ओर से आ रहे बोलोरो पिकअप वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन चकनाचूर हो गया हादसे की जानकारी लगते ही वाहन में सवार ज़ख्मियों वह मृतकों को निकालने के लिए नागरिकों व ग्रामीण पुलिस द्वारा तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया।
इस भीषण हादसे में आरुष म्हात्रे उम्र 3 वर्ष, किरण संतोष वैद्य 26 वर्ष, सुशीला म्हात्रे 35 वर्ष ज्योति सत्यकार 35 वर्ष, संतोष म्हात्रे 38 वर्ष, रूपसेन सत्यकार 35 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई यह सभी बालाघाट जिले के विभिन्न ग्रामों के निवासी थे।
तथा इसके साथ ही भुमेश्वर मात्रे, संगीता मात्रे, राजेंद्र पंचाले, लक्ष्मी पंचाल, संतोष वैद्य, राकेश बाहे व चालक संदीप बाहे यह गंभीर रूप से जख्मी हो गये इन सभी ज़ख्मियों का गोंदिया के शासकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू है जिनमें से कुछ लोगों की स्थिति चिंताजनक बताएं जा रही है।

मध्य प्रदेश से तेलंगाना मजदूरी के लिए निकले थे
बालाघाट जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कामगार लोग बोलेरो वाहन में सवार होकर तेलंगाना राज्य के हैदराबाद में रोजगार के लिए निकले थे किंतु यह उनका रोजगार का सफर अंतिम साबित हुआ तथा अनेक परिवारों पर भीषण हादसे से दुखों का पहाड़ निर्माण हो गया।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक वैभव पवार घटनास्थल पर पहुंचकर ज़ख्मियों को चिकित्सालय पहुंचाया तथा मामला दर्ज कर गोंदिया पुलिस द्व्रारा आगे की जांच शुरू की तथा मृतको के शव को शासकीय जिला चिकित्सालय में शव विच्छेदन करवाकर परिजनों को सोपा गया।







