ट्रेन की चपेट में आकर तेंदुए की मौत गोंदिया बल्लारशाह रेलवे मार्ग की घटना

बुलंद गोंदिया। गोंदिया से बल्लारशाह रेलवे मार्ग पर अर्जुन से बड़ेगांव रेलवे स्टेशन के बीच महा लगांव परिसर में रेलवे की चपेट में आकर एक तेंदुए की मौत हो गई। उपरोक्त घटना रविवार 6 सितंबर 2026 की सुबह सामने आई मृत तेंदुए की उम्र अंदाजन 8 से 10 माह होने का प्राथमिक अंदाज वन विभाग द्वारा व्यक्त किया गया है।
गौरतलब हैकी गोंदिया से बल्लारशाह की ओर जाने वाला रेलवे मार्ग गोंदिया जिले के संरक्षित वन क्षेत्र नवेगांव नागझिरा टाइगर रिजर्व से के बीच होकर गुजरता है, जिसमें आए दिन ट्रेन की चपेट में आकर वन्यजीवों की मौत हो रही है.
रविवार 6 सितंबर की सुबह रेलवे पोल क्रमांक 408/15 के समीप एक तेंदुए का सर कटा हुआ शव दिखाई दिया जो रेलवे की चपेट में आकर धड़ से उसका सर अलग हो गया था। इस घटना की जानकारी वनविभाग को दी गई।
इसके पश्चात वन्य विभाग के अधिकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एम बहुरे घटनास्थल पर पहुंचकर मृत तेंदुए का पंचनामा कर आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। इसके पश्चात मृत तेंदुए के शव को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के कार्यालय अर्जुनी मोरगांव ले जाया गया जहां मानक कार्य प्रणाली (SOP) के अनुसार मृत तेंदुएका शव विच्छेदन किया गया तथा उसके विभिन्न नमूने लेकर आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया।
इस समय उपवन संरक्षक गोंदिया अविनाश मेश्राम प्रकोष्ठ निष्कासन अधिकारी नवेगांव बांध, तहसीलदार अनिरुद्ध कॉमले, मानद वन्य जीव संरक्षक गोंदिया रुपेश निबार्ते, पशुधन विकास अधिकारी बड़ेगांव रेलवे डॉक्टर कपिल कॉमले सहित हिरवल संस्था गोंदिया तथा प्राणी शास्त्र विभाग एस. एस. जे कॉलेज अर्जुनी मोर गांव के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उपरोक्त कार्रवाई वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गयी तथा आगे की जांच वन परिक्षेत्र अधिकारी आर. एम. बहुरे द्वारा की जा रही है।

Share Post: