नंदूप्रसाद शर्मा वरिष्ठ पत्रकार देवरी का आकस्मिक निधन

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले के देवरी के वरिष्ठ पत्रकार नंदू प्रसाद शर्मा का 3 सितंबर गुरुवार को नागपुर एम्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।
वे अनेक वर्षों से देवरी तहसील में सकाल व अन्य समाचार पत्रों में पत्रकारिता कर पत्रकारिता जगत में विशिष्ट पहचान निर्माण की थी.
उनके इस आकस्मिक निधन से परिजन वह मित्र परिवार को गहरा सदमा तथा उनके निधन से जो खालीपन निर्माण हुआ है उसे कभी भरा नहीं जा सकता। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें वह परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।
उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 4 सितंबर को देवरी के मोक्ष धाम में किया जाएगा।

Share Post: