82 वर्षीय महिला की गला काटकर हत्या, हत्यारे ने की लूटपाट

बुलंद गोंदिया। सड़क अर्जुनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पलसगांव डव्वा निवासी 82 वर्षी वृद्ध महिला कुसुम चैतराम कापगते की गला काटकर हत्या कर हत्यारे ने घर में नगदी व सोने चांदी के जेवरातो की लुटपाट की। उपरोक्त घटना 2 सितंबर 2026 बुधवार की सुबह सामनेआई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पलसगांव/ डव्वा निवासी कुसुम चेतराम का गेट 82 वर्ष यह वृद्ध महिला अपने घर में अकेली रहती थी।
महिला के अकेले रहने का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा मंगलवार से बुधवार की मध्य रात्रि घर में प्रवेश कर वृद्ध महिला कुसुम चैतराम कापगते उम्र 82 वर्ष की गला काटकर हत्या करने के पश्चात हत्यारो ने घर की अलमारी को तोड़कर नगद राशि व सोने व चांदी के जेवरात की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
उपरोक्त घटना बुधवार 2 सितंबर की सुबह 7:30 बजे के दौरान सामने आई जब पड़ोसियों ने वृद्ध महिला के घर का दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसमें घर का सभी सामान अस्त व्यवस्त होने के साथ ही अलमारी तोड़ने वह महिला गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया। इस घटना की जानकारी परिसर के नागरिकों द्वारा पुलिस को दी घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में हड़कंप मच गया तथा यह घटना किसने अंजाम दी इस पर ग्राम वासियों द्वारा अटकलें लगाई जा रही थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गौरख भामरे,उप विभागीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया तथा डुग्गीपार पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक जावेद खान को इस मामले की संपूर्ण जांच करने का निर्देश दिया इसके साथ ही लोकल क्राइम ब्रांच तथा स्वान पथक द्वारा घटनास्थल की जांच कर सबूत को जमा कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस की प्राथमिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि यह हत्या संपत्ति के कारण हुई है अथवा लूटपाट के लिए या खून का उद्देश्य था इस विषय पर भी जांच की जा रही है व जांच के पश्चात ही मामले का खुलासा होगा।
मृतक महिला के तीन बच्चे हैं जिसमें उसका एक बेटा औरंगाबाद में अभियंता के रूप में कार्यरत है तथा दो विवाहित बेटी नवेगांव बांध व साकोली में अपने परिवार के साथ रहती है।
उपरोक्त मामले की जांच डुग्गीपार थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक जावेद खान द्वारा की जा रही है।

Share Post: