बुलंद गोंदिया। भारत चुनाव आयोग का मतदाता सूचि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गोंदिया जिले की प्रारूप मतदाता सूची 31 अगस्त सोमवार को घोषित की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी मंदार पत्की ने जिले के मतदाताओं से आवाहन किया कि वह अपने दावे वह आक्षेप 30 सितंबर तक पेश करें।
भारत चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए मतदाता सूचि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गोंदिया जिले में कुल 11लाख 23 हजार 805 मतदाताओं का समावेश है। जिले के नागरिक अपने नाम की जांच कर उनके दावे वह आक्षेप 31 सितंबर 2026 तक पेश करें ऐसा आव्हान जिलाधिकारी तथा जिला चुनाव अधिकारी मंदार पत्की द्वारा राज्यकिय दलो के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित सभा में किया।
प्रारूप मतदाता सूची में जिले में जांच के बाद 9 लाख 63हजार159 मतदाता है जिनका प्रतिशत 85.71% है।
जिसमें विधानसभा क्षेत्र अनुसार मतदाताओं का जांच पूर्ण हुई है जिसमें
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 -अर्जुनी मोरगांव 2 लाख 29 हजार 882 मतदाता जिसमें 88.71प्रतिशत,
विधानसभा क्षेत्र 64 तिरोड़ा 2 लाख22 हजार 553 जिसमें 83.08 प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र 65 गोंदिया 2 लाख 68 हजार 237 जिसमे 82.29% तथा
विधानसभा क्षेत्र, 66- आमगांव में 2 लाख 42हजार 487 इस प्रकार 89.54 प्रतिशत मतदाताओं का समावेश है।
विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान के दौरान 1लाख 60 हजार 646 मतदाता जिनका प्रतिशत 14.29 है ऐसे मतदाताओं में कुछ मृत, स्थाई रूप से कहीं और चले जाने वाले, जिनका किसी भी प्रकार का पता नहीं, डबल एंट्री वाले तथा और कहीं उनका पंजीयन है इन्हें एक अलग सूची में सूची में समाविष्ट किया गया है जिनकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
प्रारूप मतदाता सूची जिला स्तर तथा सभी मतदान केंद्र के अनुसार घोषित की गई है इस संदर्भ में सोमवार की दोपहर जिलाधिकारी कार्यालय में जिला अधिकारी तथा जिला चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में राज्य के राजनैतिक दलो केप्रतिनिधि सभा में संपन्न हुई।
मतदाता सूची के संदर्भ में दावे या आक्षेप 31 अगस्त से 30 सितंबर2026 तक संबंधित चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ERO) अथवा बुथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास जमा किया जा सकता है।






