बीमार प्रेमिका को बस स्टॉप पर छोड़कर भाग प्रेमी युवती की मौत प्रेमी पर मामला दर्ज

बुलंद गोंदिया। गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले सावकार टोली बस स्टॉप पर अपनी बीमार प्रेमिका का उपचार न करवाकर उसे छोड़कर प्रेमी फरार हो गया था। इस लापरवाही के चलते प्रेमिका की स्थिति अधिक बिगड़ जाने वह समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई थी इस मामले में ग्रामीण पुलिस द्वारा लापरवाह आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आमगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम धामनगांव निवासी आरोपी प्रेमी जागेश्वर उर्फ सोनू हेमराज पटले उम्र 29 वर्ष यह 5 जुलाई को ग्राम की निवासी अपनी प्रेमिका नंदिनी प्रेमसिंह चौहान उम्र 21 वर्ष के साथ था, किंतु इस दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसमें युवती को चक्कर आने वह गाड़ी पर बैठ नहीं सकने की स्थिति निर्माण हो गई थी तथा उसका स्वास्थ्य खराब हो गया।
इसके बावजूद आरोपी प्रेमी द्वारा उसका उपचार न करवाकर और लापरवाही बरतते हुए गोंदिया ग्रामीण पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सावकार टोली बस स्टॉप पर उसे अकेली छोड़कर वहां से चला गया था। समय पर उपचार नहीं मिलने से उसकी तबियत अधिक बिगड़ गई व उसकी मौत हो गयी।
उल्लेखनीय की मृतक द्वारा अपना मोबाइल भी विश्वास करते हुए प्रेमी को दिया था किंतु आरोपी प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका की तबीयत खराब होने की जानकारी उसके परिजनों को ना देते हुए घटनास्थल कर फरार हो गया था।
उपरोक्त मामले में गोंदिया ग्रामीण पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर प्रभारी अधिकारी पुलिस निरीक्षक वैभव पवार के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र भोंसले द्वारा मामले की जांच की जिसमें यह मामला सामने आया।
जांच में इसका खुलासा होने पर इस मामले में फरियादी सहायक पुलिस निरीक्षक वर्षा तुकाराम नेताम की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1), 316(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share Post: