घर की जर्जर दीवाल गिरने से 2 वर्षीय बालिका की घटना स्थल पर मौत

बुलंद गोंदिया।अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खामखुरा निवासी विलास नेवारे के मकान की जर्जर हो चुकी दीवाल 24 अगस्त की दोपहर 12:30 बजे के दौरान अचानक भरभरा कर गिर पड़ी जिसमें आंगन में खेल रही प्रतीक्षा मुकेश राऊत उम्र 2 वर्ष कोरंभी निवासी की दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोरंभी निवासी मुकेश राऊत व उसकी पत्नी कृषि कार्य पर मजदूरी के लिए जाते थे जो प्रतिदिन अपनी 2 वर्षीय मासूम बेटी प्रतीक्षा मुकेश राऊत को खामखुरा निवासी अपने रिश्तेदार विलास नेवारे के घर पर छोड़कर काम के लिए जाते थे तथा शाम को वापस ले जाते थे।


प्रतिदिन के अनुसार उसके माता-पिता द्वारा 24 अगस्त की सुबह खामखुरा में अपने रिश्तेदार के घर पर उसे छोड़कर कार्य के लिए निकल गए थे किंतु गत दिनों से हो रही बारिश हुआ मकान की जर्जर हो चुकी दीवार अचानक दोपहर 12.30 बजे के दौरान भरभरा कर गिर पड़ी जिसमें आंगन में खेल रही दो वर्षीय प्रतीक्षा मुकेश राऊत इसकी चपेट में आकर दब गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी खामखुरा पुलिस पाटिल जयप्रकाश लाडे द्वारा मोबाइल से बीट अमलदार सुभाष डोंगरवार को दी वह घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा कर मृतक का शव विच्छेदन के लिए ग्रामीण चिकित्सालय अर्जुनी मोरगांव में भेजा।
इस आकस्मिक घटना व मौत से खामखुरा वह कोरंभी इन दोनों ग्रामों में शोक निर्माण हो गया तथा मृत बालिका के पीड़ित माता-पिता को शासन से सानुग्रह मदद देने की मांग खामखुरा वह कोरंभी के ग्राम वासियों द्वारा की गई है।

Share Post: