गुदमा से प्रताप बाग नई रेलवे लाइन भूमि अधिग्रहण करोड़ों की जमीन का मुआवजा कौड़ी के भाव किसानों में आक्रोश विभिन्न मांगो का ज्ञापन उप विभागीय अधिकारी दिया

बुलंद गोंदिया। गोंदिया जिले में गुदमा रेलवे स्टेशन से प्रताप बाग रेलवे स्टेशन तक नई रेलवे लाइन के लिए कटंगी कला, नागरा, हलबीटो ला, सावरी ग्रामों के किसानों की कृषि जमीन, प्लाट, मकान, दुकान रेलवे प्रशासन द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है। जिसका मुआवजा राशि का पत्र किसानों को मिलने पर ज्ञात हुआ कि करोड़ों की जमीन का मुआवजा रेलवे प्रशासन कौड़ियों के भाव दे रहा है जिससे क्षेत्र के किसानों में जमकर आक्रोश निर्माण हो रहा है। जिस पर 24 अगस्त को अपनी विभिन्न मांगो का ज्ञापन उपविभागीय अधिकारी दिया।
गौरतलब है की गुदमा से प्रतापगढ़ की नई रेलवे लाइन के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है जिसमें कटंगी कला, नागरा , हलबी टोला, सावरी के निवासी व किसानों की कृषि भूमि, जमीन, प्लाट, मकान ,दुकान रेलवे प्रशासन द्वारा अधिग्रहण किया जा रहा है।
जिसके लिए रेलवे प्रशासन द्वारा संबंधित अधिग्रहितो के भूमि का मुआवजा का पत्र दिया गया है जो की करोड़ों की जमीन का मुआवजा मात्र कौड़ियों के भाव रेलवे प्रशासन द्वारा लगा कर दिया जा रहा है। जिससे किसानों में आक्रोश निर्माण हो गया इसके लिए 23 अगस्त को ग्राम पंचायत कटंगी कला के सभागृह में क्षेत्र के पीड़ित किसानों द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कम मुआवजा मिलने पर जमीन शासन को नहीं दी जाएंगी यदि रेलवे प्रशासन को नई रेलवे लाइन के लिए जमीन चाहिए तो उनकी शर्तों को मान्य करना होगा।
जिसके लिए 24 अगस्त को गोंदिया उपविभागिय अधिकारी को निम्नलिखित मांगों का ज्ञापन भी दिया गया जिसमें मांग की गई की
जिनकी भी जमीन मकान प्लांट दुकान अधिग्रहित किया जा रहा है उन्हें शासकीय नौकरी दी जाए
अधिगृहित जमीन, मकान, प्लाट, दुकान का मूल्य बाजार भाव से 5 गुना दिया जाए
जिन भूमि धारकों की आधी जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है वह बाकी जमीन बची हुई किसी काम की नहीं रहती तो उनका भी बची हुई जमीन का भी मुआवजा दिया जाए ,
खेतों में जाने के लिए रेलवे लाइन के कारण मार्ग व पानदान मार्ग बंद हो जाएगा उन किसानों को खेतों में जाने के लिए मार्ग बनकर दिया जाए
यह पूरी मांगों का ज्ञापन उप विभागीय अधिकारी गोंदिया को दिया गया यदि 30 अगस्त तक शासन द्वारा मांगे पूरी नहीं की जाती तो 31 अगस्त 2026 से दोपहर 12:00 से कटंगी नाके पर बालाघाट रोड पर रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान यदि किसी भी प्रकार की जनहानि होती है तो शासन व रेलवे प्रशासन इसका जिम्मेदार रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिलेश सेठ, नंदू बिसेन, कार्तिक चौहान, सूरज बावनकर ईश्वर उपवंशी, मानिकचंद भगत,सुरेश तिवड़े,कृष्णा
बान्ते,रुपेश लिल्हारे,इमलाबाई लिल्हारे,हेमंत कुमार हनवते, राजु चन्नेकर,रविंद्र कुमार चिकलोंडे वह कटंगी कला, नागरा, हलबीटोला, सावरी के सैकड़ो भूमि मालक उपस्थित थे।

Share Post: