संतोष रोकड़े अर्जुनी मोरगांव। अर्जुनी मोरगांव तहसील के अंतर्गत आने वाले झरपड़ा ग्राम पंचायत की सदस्य भूमिका शैलेश मेश्राम( 40) विवाहित महिला ने जहर गटक लिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह महिला अपना आंगन झाड़ रही थी,इसी दौरान वह चक्कर खाकर गिर गई जिसे पड़ोस की महिला ने उठाकर पूछताछ की तो उसने जहर खाने की बात बताई। जिसके पश्चात उसे तत्काल उपचार के लिए अर्जुनी मोरगांव के ग्रामीण चिकित्सालय में दाखिल कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उपरोक्त मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया तथा शव विच्छेदन करवा कर शव परिजनों को सौंपा। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। उपरोक्त मामले में आगे की जांच पुलिस निरीक्षक महादेव तोंदले के मार्गदर्शन में पुलिस नायक प्रशांत बोरकर, ज्ञानेश्वर बोरकर द्वारा की जा रही है।
महिला ग्राम पंचायत सदस्य ने गटका जहर, हुई मौत









2 thoughts on “महिला ग्राम पंचायत सदस्य ने गटका जहर, हुई मौत”
Comments closed