भंडारा -गोंदिया विधान परिषद चुनाव शत प्रतिशत मतदान 22 जून को होंगी मतगणना

बुलंद गोंदिया। महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए भंडारा -गोंदिया स्थानीय स्वराज्य संस्था सीट के आगामी कार्यकाल के लिए होने वाले चुनाव के लिए 18 जून को चार मतदान केदो में मतदान किया गया जिले के 457 मतदाताओं में से सभी 457 मतदाताओं ने मतदान किया।जिसकी मतगणना 22 जून को भंडारा में की जाएंगी।

भंडारा -गोंदिया विधान परिषद चुनाव के लिए जिलाधिकारी तथा चुनाव निर्णय अधिकारी सावन कुमार के मार्गदर्शन में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। उपरोक्त चुनाव में सभी मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया है जिससे प्रशासन द्वारा समाधान व्यक्त किया।


भंडारा-गोंदिया जिले में चार मतदान केंद्र बनाए गए थे जिसमें उपविभागीय अधिकारी कार्यालय भंडारा में 166 मतदाताओं में से 166 मतदाताओं ने मतदान किया, उप विभागीय अधिकारी कार्यालय साकोली में 61 में से 61 मतदाताओं ने मतदान किया , जिलाधिकारी कार्यालय गोंदिया में 154 में से 154 मतदाताओं ने मतदान किया तथा तहसील कार्यालय अर्जुनी मोरगांव की 76 में से सभी 76 मतदाताओं ने अपना मतदान किया जिसमें कुल मतदाताओं में 224 पुरुष व 233 महिला मतदाताओं का समावेश था।


मतदान के पश्चात सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वैनगंगा स्ट्रांग रूम भंडारा में जमा किया गया।
22 जून को मतगणना
विधान परिषद के परिणाम की मतगणना 22 जून को पुलिस बहुउद्देशीय सभागृह भंडारा में सुबह 8:00 बजे से की जाएंगी संभावना जताई जा रही है कि दोपहर तक चुनावी परिणाम सामने आ जाएंगे।

Share Post: