10 हजार की रिश्वत लेते महिला राजस्व सहायक को गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

बुलंद गोंदिया। गोंदिया तहसील कार्यालय में कार्यरत राजस्व सहायक श्रीमती शालू कमलेश कावडे उम्र 38 वर्ष को 10 हजार की रिश्वत लेते में गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा 17 जून 2026 को धर दबोचा ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता यह भारतीय सेना का पूर्व सैनिक व पुलिस विभाग से सेवा निवृत वरिष्ठ लिपिक है जिसे पूर्व सैनिक होने के नाते शासन द्वारा मिलने वाली कृषि भूमि के लिए ग्राम टेढ़वा तहसील गोंदिया में सीलिंग की जमीन भूमापन क्रमांक174 प्राप्त हो इसके लिए तहसील कार्यालय गोंदिया में महाराष्ट्र एग्रीकल्चर लैंड एक्ट 1961 के तहत आवेदन किया था।

इस प्रकरण में कार्रवाई करने के लिए आरोपी राजस्व सहायक (वर्ग 3) श्रीमती शालू कमलेश कावडे उम्र 38 वर्ष द्वारा शिकायतकर्ता से 50 हजार रूपए रिश्वत की मांग की थी, जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा इस मामले कि शिकायत गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो के कार्यालय में 16 जून को की थी।
एंटी करप्शन ब्यूरो गोंदिया द्वारा शिकायत प्राप्त होने के पश्चात जांच की गई जिसमें आरोपी द्वारा काम करने के बदले 50000 की रिश्वत की थी इसकी पुस्टि होने तथा एडवांस के रूप में 10000 की मांग करने के साथ ही 40000 कम होने के पश्चात देने के लिए कहा था।

इसके पश्चात 17 जून को गोंदिया की नई प्रशासकीय ईमारत कार्यालय परिसर में शिकायतकर्ता से राजस्व सहायक आरोपी शालू कावडे द्वारा 10000 की राशि नगद स्वीकार करते हुए गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान आरोपी की तलाशी लेने पर 10000 की रिश्वत की नगद राशि जप्त की गई तथा आरोपी का मोबाइल भी जप्त किया गया इसके बाद आरोपी के घर की तलाशी लेने की प्रक्रिया एसीबी द्वारा शुरू की गई थी।
उपरोक्त मामले में गोंदिया शहर पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया .

उपरोक्त करवाई पुलिस अधीक्षक एसीबी नागपुर डॉक्टर दिगंबर प्रधान, अपर पुलिस अधीक्षक एसीबी नागपुर श्रीमती माधुरी बाविस्कर, अपर पुलिस अधीक्षक विजय माहुलकर के मार्गदर्शन में गोंदिया एंटी करप्शन ब्यूरो के पुलिस उप अधीक्षक निलेश लोधी, ASI चंद्रकांत करपे, HC संजयकुमार बोहरे, HC मंगेश काहालकर, PN संतोष शेंडे, PN संतोष बोपचे, PN अशोक कापसे, PN प्रशांत सोनवणे, PN कैलास काटकर, PN दीपक बाटबर्वे, LNPC रोहिणी डांगे द्वारा की गई।

Share Post: